पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंकों में भी मिलेगा केवीपी

बैंकों में भी मिलेगा केवीपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. किसानविकास पत्र (केवीपी) अब डाकघरों के साथ भारतीय स्टेट बैंक और इससे संबद्ध सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों की शाखाओं में भी मिलेंगे। पूर्व में केवीपी डाकघरों से ही मिलते थे। केंद्र सरकार ने किसान विकास पत्र फिर से शुरू किए हैं। जारी गजट नोटिफिकेशन डाकघरों-बैंकों में पहुंच चुका है। इसमें बताया गया है कि डाकघरों के साथ ही बैंकों से नकद भुगतान, स्थानीय चेक और डिमांड ड्राफ्ट के जरिए भी केवीपी लिया जा सकेगा। पत्र खो जाने या चोरी हो जाने पर दूसरा पत्र जारी करने के लिए आवेदन किया जा सकेगा। इसके लिए संबंधित अधिकारी संतुष्ट होने पर दो जमानतियों पर दूसरा पत्र जारी किया जा सकेगा।