पिचूना में पेयजल किल्लत, ग्रामीण परेशान
भरतपुर. रूपवासतहसील के गांव पिचूना के देवालय मोहल्ला में लंबे अर्से से पेयजल किल्लत बनी हुई है।
देवालय मोहल्ला के पास उच्चैन-रूपवास सड़क पार प्राचीन 7 कुएं थे, जो सभी पूरी तरह सूख चुके हैं, जलदाय विभाग द्वारा वर्षेां पूर्व यहां लगाए गए 4 हैंड पंपों का नामोनिशान तक मिट गया है। इनमें से कुछ खराब हो गए और एक-दो को लोग उखाड़ ले गए और अपने बाड़े में लगा लिया। इसके कारण देवालय मोहल्ले की महिलाओं को श्मशान घाट स्थित हैंड पंप या वसंत का मंदिर स्थित हैंड पंप से करीब दो किलोमीटर दूर से सिर पर पानी ढोकर लाना पड़ता है। पूरा का पूरा दिन उन्हें मजबूरन पानी ढोने में गुजार जाता है। सड़क से देवालय मोहल्ला की चढ़ाई करीब 400 मीटर होने की वजह से महिलाओं को बार-बार पानी ढोने के चक्कर में अस्थमा की शिकायतें होने लगी हैं। महिलाओं का पूरा दिन पानी ढोने में ही गुजर जाता है।
^पेयजलके लिए देवालय मोहल्ले में हैंडपंप लगवा दिया जाएगा। इसका प्रपोजल बनाकर जल्द ही कार्रवाई कर दी जाएगी।
-विनोदमीणा, कनिष्ठअभियंता, जलदाय विभाग