पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित

चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर। भारतविकास परिषद द्वारा रविवार को निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन गांव महुआ सिनपिनी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक विजय बंसल, विशिष्ट अतिथि महापौर शिव सिंह भोंट ने दीप जलाकर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर संयोजक शिवलहरी शर्मा एवं परिषद के अध्यक्ष डॉ. डीडी गोयल ने बताया कि शिविर में 225 रोगियों को परामर्श, 80 रोगियों की ब्लड शुगर जांच एवं 15 रोगियों की ईसीजी की गई शिविर में डॉ. त्रिलोक गुप्ता, डॉ. डीडी गोयल, डॉ. गिरधारी अग्रवाल, डॉ. गोविंद गुप्ता, डॉ. रवि गुप्ता, डॉ. श्रीकान्त अग्रवाल, डॉ. उमेश मंगल, डॉ. डिम्पल कोठारी, डॉ. भावेश कौशिक, डॉ. यूएस जुरैल, आदि ने सेवाएं दी। इस मौके पर उमेश सिंघल, शंकरलाल अग्रवाल, विष्णुदत्त जैन, गौरी शंकर, खेमचंद बंसल, सीताराम अग्रवाल, भारत शर्मा, लालाशंकर गयावाल, मुकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।