शुरू किया गौ रक्षा अभियान
भरतपुर। शिवसेना द्वारा शीतकालीन गौ रक्षा अभियान शुरू किया गया है। जिला प्रमुख बंटी प्रधान अंकुर गुप्ता ने बताया कि अभियान के तहत गोवंश को ठंड से बचाने के लिए अलाव जलाने, गौ रक्षा के लिए लोगों जागरूक करने, बीमार गोवंश को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के कार्य किए जा रहे हैं। इस कार्य में शहर प्रमुख आलोक शर्मा, दौलत पहलवान, इंदिरा फौजदार, संतोष झा, मनोज माथुर, महेंद्र कश्यप, इमरान खान, शानू कुरैशी, मनोज सिंघानिया, राजेश गुर्जर आदि शिव सेनिक गौ रक्षा अभियान की सफलता के लिए जुटे हैं।