कानूनी प्रावधानों की दी जानकारी
भरतपुर। जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा रविवार को नमक कटरा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें एडवोकेट तेज कुमार पाराशर, प्रज्ञा मिश्रा, पैरा वोलेंटियर्स नाहर सिंह सुमन गुप्ता ने उपस्थित संभागियों को कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। इस दौरान स्थाई लोक अदालत विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में जानकारी देते हुए आमजन को मध्यस्थता कानून के बारे में बताया। शिविर में महिलाओं ने केसों से संबंधित जानकारी के लिए प्रश्न भी पूछे।