पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूथ फैडरेशन ने किया 51 प्रतिभाओं काे सम्मानित

यूथ फैडरेशन ने किया 51 प्रतिभाओं काे सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूथफैडरेशन के तत्वावधान में युवा सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्रिकेट की नेशनल प्लेयर शिखा, ज्योत्स्ना, नीलम, राधा, कुसुम, डिम्पल, शशि, हाकी की राष्ट्रीय खिलाडी़ सुनीता, रितु, लक्ष्मी शिवानी, वेटलिफ्टिंग की रचना राखी, कुश्ती जूडो की बृजेश, रचना, पूजा सोनू तथा प्रतिभावान विद्यार्थी रवि, मोहन, बबलू, हिमांशी, पूजा, नरेश, अशोक कुमार सहित 51 प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष आलोक शर्मा ने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभाओं को तराशने उन्हें प्रोत्साहन करने के लिए ऐसे आयोजनों की सतत आवश्यकता है। फैडरेशन की प्रदेश मंत्री मीनेष उवार ने संस्था के उद्देश्य बताए। जिला अध्यक्ष दिवांशु भारद्वाज ने स्वागत भाषण दिया। अध्यक्षता भाजपा उपाध्यक्ष हजारी सिंह ने की तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. एम के सक्सेना, अमित गडा सिया प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र राठौड़ थे। आभार अमित गडा सिया ने व्यक्त किया। संचालन दीक्षा कुमारी ने किया। इस अवसर पर भोला अजान, शिखा शर्मा, पूजा चौधरी, पवन ताखा, ओमवीर, नीरज कटारा, विवेक सिकरवार विनोद शर्मा ने विचार व्यक्त किए।

भरतपुर. प्रतिभा सम्मान समारोह में नृत्य की प्रस्तुति देती छात्रा।