आरसीए का क्रिकेट प्रशिक्षण जारी
भरतपुर. रतलाममें 24 दिसंबर से आयोजित होने वाली 15-15 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सिमको स्पोर्टस अकादमी पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। टीम मैनेजर धर्मवीर रेहाल ने बताया शिविर में राज्य के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी कोच यशपाल सिंह वैनुआ से क्रिकेट के गुर सीख रहे हैं। यह टीम 23 दिसंबर को रतलाम के लिए प्रस्थान करेगी।