नरेश खत्री पाकिस्तान रवाना
भरतपुर. पाकिस्तानके लाहौर के पीएलटीए ट्रेनिंग सेंटर में 15 से 21 दिसंबर तक आयोजित होने वाली 22 वीं मेफलस मीट सीमेट पाकिस्तान आईटीएफ सीनियर वर्ल्ड रैकिंग में भरतपुर के नरेश खत्री भी शामिल होंगे। वह रविवार को भरतपुर से लाहौर के लिए रवाना हुए। खेल प्रशंसकों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। खत्री इस प्रतियोगिता में एकल एवं युगल दोनों वर्गों में शामिल होंगे। वह पूर्व में भी सिंगापुर, मलेशिया, बैंकाक, थाईलैंड समेत कई देशों में हुई प्रतियोगिताओं में शामिल हो चुके हैं। वे अंतरराष्ट्रीय खेल उद्घोषक राकेश खत्री के भाई हैं।