भरतपुर| नवनिर्वाचितजिला प्रमुख बीना सिंह फौजदार ने पदभार ग्रहण किया। वे जुलूस के रूप में जिला परिषद कार्यालय पहुंची। यहां उनका स्वागत किया। सीईओ रामदयाल मीणा ने उनको पदभार ग्रहण कराया। जिला प्रमुख ने कहा कि विकास कार्य कराने के लिए गांवों की आवश्यकताओं को जाना जाएगा।