- Hindi News
- छात्रों को रेल के टिकट में मिलेगी 60 % छूट
छात्रों को रेल के टिकट में मिलेगी 60 % छूट
भरतपुर. आईआरसीटीसीस्पेशल ट्रेन में स्टूडेंट्स की टिकट पर 60 प्रतिशत डिस्काउंट देगा। यह छूट केवल स्लीपर क्लास में सफर करने वालों को मिलेगी। यह योजना एक साल के लिए रहेगी। रेल मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि यह छूट केवल आईआरसीटीसी के माध्यम से संचालित टूर पैकेज पर ही दी जाएगी। इसके लिए स्टूडेंट के स्कूल या कॉलेज का सर्टिफिकेट जरुरी होगा। इस सर्टिफिकेट को छात्र को स्टेशन पर यात्रा शुरू करने से पहले जमा कराना होगा। यह छूट बेसिक किराए पर होगी।