- Hindi News
- 50 युवाओं को मिली फील्ड ऑफिसर की नियुक्ति
50 युवाओं को मिली फील्ड ऑफिसर की नियुक्ति
भरतपुर | जिलारोजगार कार्यालय में आयोजित विशेष भर्ती शिविर में 50 युवाओं को फील्ड ऑफिसर के पद पर नियुक्ति मिली है। जिला रोजगार अधिकारी मसरूर अहमद ने बताया कि इन युवाओं को 9 हजार से 15 हजार रुपए तक वेतन तथा टीए, बीमा, मेडिकल वाहन सुविधा दी जा रही है। रोजगार कार्यालय में जयपुर की शिव शक्ति के प्रबंधक प्रदीप ने साक्षात्कार लिए थे।