केन्द्रीय कारागार में खुला पुस्तकालय
भरतपुर| साक्षरभारत मिशन के तहत बुधवार को केन्द्रीय कारागार सेवर में कैदियों के लिए पठन-पाठन एवं असाक्षर कैदियों को पढ़़ाने के लिए पुस्तकालय एवं वाचनालय की स्थापना की गई। जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी अशोक धाकरे ने बताया कि केन्द्रीय कारागार सेवर में 50 कैदियों की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं जिन्हें कैदी शिक्षक एवं प्रेरक लक्ष्मण सिंह एवं राम भरोसी के द्वारा पढ़ाया जाता है। इस अवसर पर प्रभारी सरफुद्दीन बेग, जेलर चंदन सिंह , ब्लॉक कॉर्डिनेटर अरविंद चौधरी आदि उपस्थित थे।