इंदौलिया का स्वागत
भरतपुर| जिलाजिम्नास्टिक संघ, मल्लखंभ संघ एवं शारीरिक शिक्षक संघ की ओर से जिम्नास्टिक खेल के तकनीकी अधिकारी डॉ. रमेश इंदौलिया का स्वागत किया। डॉ. इंदौलिया की नियुक्ति जिम्नास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया ने की है। त्रिवेंद्रम में आयोजित नेशनल गेम्स से लौटने पर विभिन्न संगठनों की ओर से उनका स्वागत किया गया। इस मौके गंभीरसिंह, देवेंद्र कुमार, कृपालसिंह ठेनुआ , भूपेंद्रसिंह, मुकेश चौधरी, गंगासिंह, सूर्य भानसिंह, संजीव चीनिया आदि मौजूद थे।