जानलेवा हमला करने का एक आरोपी गिरफ्तार
भरतपुर | मथुरागेटथाना पुलिस ने जानलेवा हमला करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पक्का बाग निवासी प्रतापसिंह पुत्र मन्नूराम माली ने पक्का बाग के ही सुनील वगैरह 4-5 लोगों के खिलाफ परिजनों के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला करने का मामला 20 अक्टूबर 2014 को थाना मथुरागेट पर दर्ज कराया था।