भरतपुर. नवनिर्वाचित जिला प्रमुख बीना सिंह ने जिप प्रमुख के बोर्ड पर अपना नाम बीना जितेंद्रसिंह फौजदार लिखाया है। जबकि उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल करते समय बीना सिंह नाम लिखवाया था। बोर्ड पर अचानक पति का नाम जुड़वाने को लेकर पदभार ग्रहण समारोह के दौरान खासी चर्चा रही।