बाइक चोरी के प्रयास का आरोपी पकड़ा
भरतपुर | कोतवालीथाना पुलिस ने बाइक चोरी के प्रयास के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गांव उवार निवासी महेश चन्द पुत्र खरकसिंह जाट ने गांव अवार निवासी लोकेंद्र सिंह के खिलाफ बाइक को चोरी करने के प्रयास का मामला थाना कोतवाली पर दर्ज कराया था। इस मामले में नामजद आरोपी लोकेंद्र पुत्र भगवानसिंह जाट निवासी अवार को गिरफ्तार किया है।