पुलिस पर हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
भरतपुर | पुलिसपर हमला करने के मामले में सेवर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसे बुधवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं अटलबंध थाना पुलिस द्वारा मंगलवार को गिरफ्तार की गई आरोपी दो महिलाओं को बुधवार को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।
सेवर थाना पुलिस के अनुसार गांव बंजी निवासी हरनाथसिंह वगैरह 4-5 लोगों के खिलाफ गांव बंजी में दबिश के दौरान पुलिस पार्टी पर पथराव कर राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने सरकारी जीप को क्षतिग्रस्त करने का मामला थाने पर मंगलवार को दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी हरनाथसिंह पुत्र मानसिंह गुर्जर निवासी बंजी को गिरफ्तार किया है। ऐसे ही सेवर थाना पुलिस पर हमले के मामले में अटलबंध थाना पुलिस द्वारा मंगलवार को गिरफ्तार आरोपी रामढकेली पत्नी लाखनसिंह कुमारी अनीता पुत्री लाखनसिंह गुर्जर निवासी बंजी हाल बजरंग विहार कॉलोनी को मंगलवार को गिरफ्तार किया था। जिन्हें भी जेल भेज दिया गया।