समानीकरण के विरोध में सदबुद्धि यज्ञ
समानीकरण के विरोध में सदबुद्धि यज्ञ
भरतपुर. राजस्थानशिक्षक संघ राष्ट्रीय की ओर से भरतपुर संभागीय कार्यालय के समक्ष सवाईमाधोपुर, करौली, भरतपुर एवं धौलपुर जिलों के शिक्षकों ने एकीकरण में की गई मनमानी एवं अविवेकपूर्ण समानीकरण के विरुद्ध सोमवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं सदबुद्धि यज्ञ प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में किया। धरने के बाद संभागीय आयुक्त ओपी सैनी को मुख्यमंत्री शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर सवाईमाधोपुर जिलाध्यक्ष बजरंग लाल गुर्जर, जिला मंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष विनोद पाराशर, करौली जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा, जिला मंत्री गोविंद मीणा, धौलपुर जिला मंत्री रमाशंकर शर्मा,भरतपुर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश खूंटैला जिला मंत्री राजेश कुमार शर्मा, संभाग संयुक्त मंत्री महिला विमलेश उपाध्याय, संगठन मंत्री अजय शर्मा, धौलपुर की जिला महिला मंत्री कमलेश शर्मा, भरतपुर की जिला महिला मंत्री उषा यादव आदि मौजूद थे।