- Hindi News
- पशु मेले में तीन वर्ष से कम उम्र के बछड़ों की बिक्री पर रोक
पशु मेले में तीन वर्ष से कम उम्र के बछड़ों की बिक्री पर रोक
भरतपुर. श्रीजसवंत प्रदर्शनी एवं पशु मेला में तीन वर्ष से कम उम्र के बछड़ों की बिक्री खरीद पर प्रतिबंध लगाया गया है। मेला अधिकारी निरंजन लाल मीणा ने बताया कि मेले में कोई भी व्यापारी तीन वर्ष से कम उम्र के बछड़ों की बिक्री या खरीद नहीं कर सकेगा। यदि ऐसा पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मेला में सेामवार से भैंस का रवन्ना काटना शुरू कर दिया गया है। पहले दिन ही शाम तीन बजे तक 564 भैंसों के रवन्ना काटे गए, जिनसे विभाग को 14100 रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई है।
ऊंट चिकित्सा शिविर प्रारंभ
पशुपालनविभाग द्वारा श्री जसवंत प्रदर्शनी एवं पशुमेला में सोमवार को तीन दिवसीय ऊंट चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया गया। मेला मीडिया प्रभारी तारा सिंह सागर ने बताया कि शिविर में ऊंटों में खासकर फैलने वाले सर्रा, तिवरसा रोग का इलाज विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। शिविर के पहले दिन पशु रोग प्रयोगशाला की टीम ने 24 ऊंटों के मल, मूत्र रक्त की जांच के नमूने लिए गए। शिविर 24 सितंबर तक सुबह 8 से शाम 6 बजे तक रहेगा।