फीस एक्ट के विरोध में भेजेंगे पत्र
संयुक्तविद्यालय एवं महाविद्यालय समिति की कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष बलदेव सिंह की अध्यक्षता में हुई। समिति के अध्यक्ष बलदेव सिंह ने बताया कि पिछले दिनों हुए महासम्मेलन में लिए निर्णयानुसार फीस निर्धारण समिति के द्वारा जारी किए गए फार्म भरने में रही कानूनी विसंगतियों से फीस कमेटी के अध्यक्ष को अवगत कराने के साथ-साथ राज्य सरकार एवं उच्च न्यायालय को सुप्रीम कोर्ट के 12 अप्रैल 2012 16 अप्रैल 2014 के फैसले से अवगत कराने का निर्णय लिया गया।
ताकि फीस एक्ट मे आवश्यक संशोधन हो सके। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को सुबह 11 बजे मुख्य डाकघर से सभी स्कूल संचालक सामूहिक रुप से पत्र भेजेंगे। बैठक में केपी सिंह, राधा बल्लभ माहेश्वरी, अमित सिंह, रेणूदीप गौर, मनजीत सिंह, जेम्स एन्थौनी आदि मौजूद थे।