फर्ज कारी के मामले में दो आरोपी पकड़े
भरतपुर. नदबईपुलिस ने फर्ज कारी के मामले में शिवसिंह पुत्र चूरामन जाटव निवासी मुढेरा थाना उच्चैन लजपत पुत्र बलवीर जाट निवासी धरसौनी थाना हलैना को गिरफ्तार किया है। गांव भरऊ थाना राया जिला मथुरा यूपी निवासी संजय पुत्र फतेहसिंह जाट ने शिवसिंह वगैरह 6-7 जनों के खिलाफ धोखाधड़ी पूर्वक फर्ज कारी से अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली में सरसों की तूड़ी भरकर शिवधर्म कांटे पर वजन कराकर अपनी पर्चियों को अपने पास रखकर दूसरी पर्चियों पर वजन बढ़ाकर तूड़ी बेचने का मामला एक मई 2013 को दर्ज कराया था।