- Hindi News
- स्टूडेंट्स का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
स्टूडेंट्स का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
भरतपुर. शिक्षाके क्षेत्र हो रहे बदलाव को लेकर मनमानी का आरोप लगाते हुए छात्र संगठनों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिए। इसके अलावा कलेक्ट्रेट के सामने सांकेतिक धरना भी दिया।
एबीवीपी की ओर से एमएसजे कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष योगेश योगी के नेतृत्व में रैली निकाली गई। छात्रों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए विभाग संगठन मंत्री शैलेष कुमार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश भातरा ने कहा कि अभी तक ब्रज यूनिवर्सिटी में किसी प्रकार की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। वक्ताओं ने आरपीएससी चेयरमैन को बर्खास्त करने, स्वास्थ्य यूनिवर्सिटी के कुलपति को बर्खास्त करने, स्कूल उच्च शिक्षा में रिक्त पड़े पदों को भरने आदि मांगों को पूरा करने की मांग की। धरने पर राहुल गौड़, संजय फौजदार, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ ताखा, आकाश हथैनी, विश्वेंद्रसिंह, गजेंद्र फौजदार, भूपेंद्र बरताई, दशरथ सुनारी, कपिल फौजदार, योगेंद्र जघीना, रविंद्र तुहिया, बंटी टोंटपुर, दीपक उवार, कृष्णा गुर्जर, हेमा शर्मा, छात्रसंघ उपाध्यक्ष गौरव शर्मा आदि बैठे।
बीएसटीसी शिक्षक संघ की ओर से तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम को लेकर संस्कृत कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष विश्वेंद्रसिंह भूतौली के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से संस्कृत थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती कराने, रीट में 10 वीं, 12 वीं बीए के सिर्फ 20 प्रतिशत अंक जोड़ने, खाली पदों पर जल्द भर्ती कराने, एकीकरण में बंद हुए स्कूल दुबारा खुलवाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में कॉलेज इकाई अध्यक्ष सुभाष फौजदार, अरुण सिनसिनवार, उत्तम बैंसला, हरीशचंद, प्रशांत, सन्नी, सुरेंद्र, महेश, राजकपूर आदि शामिल थे।
भरतपुर. कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए बेरोजगार शिक्षक।