सुजानगंगा नहर में मिला एक और शव
भरतपुर. कोतवालीथाना क्षेत्र स्थित खिरनी घाट के पास सोमवार शाम पुलिस ने सुजानगंगा नहर से एक युवक का शव बरामद किया है। रात 11 बजे तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। लोगों ने बदबू आने पर पुलिस को इसकी शिकायत की थी। पुलिस के अनुसार मॉडल स्कूल के पास स्थित खिरनी घाट पर नहर किनारे शव पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को बाहर निकाला। शव को आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। इसके अलावा थानों में सूचना दी गई है। उल्लेखनीय है कि सुजानगंगा नहर में करीब 25 दिन पहले भी एक शव बरामद किया गया था।