रेसा का जिला स्तरीय अधिवेशन 26 से
भरतपुर. राजस्थानशिक्षा सेवा परिषद रेसा का जिला स्तरीय अधिवेशन डाइट में 26 27 सितंबर को आयोजित होगा। जिलाध्यक्ष यादराम सिंह ने बताया कि शैक्षिक अधिवेशन में शिक्षा में गुणवत्ता लाने एवं विद्यालय स्तर पर आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवधेश चन्द्र, केदार पाराशर, साहब सिंह, प्रमोद तिवारी, चन्द्रशेखर भातरा, भी सिंह, दलवीर सिंह, सुरेन्द्र गोपालिया आदि मौजूद थे। इधर राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ का दो दिवसीय सम्मेलन शहर के राजकीय माध्यमिक विद्यालय रेलवे में 26 27 सितंबर को आयोजित होगा। इस मौके पर संघ के चुनाव भी होंगे। यह जानकारी संघ के जिलाध्यक्ष गंभीर सिंह मंत्री देवेंद्र कुमार ने दी है।