चौथे दिन हुई मृतक की शिनाख्त
भरतपुर. सेवरथाने के कंजौली के जंगल में एक पेड़ पर फंदे से लटके मिले शव की शिनाख्त सोमवार को हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार मृतक के भाई राजवीर पुत्र उदयसिंह निवासी वैमन थाना कागारोल जिला आगरा उत्तरप्रदेश ने रिपोर्ट में बताया है कि उसका भाई रामप्रकाश 18 सितंबर की रात करीब तीन बजे घर से निकल गया था। पुलिस ने एक पेड़ पर फंदे से लटका शव बरामद किया था। इसकी पहचान रामप्रकाश के रूप में की गई।