जसवंत प्रदर्शनी में खेलकूद 29 से
भरतपुर. श्रीजसवंत प्रदर्शनी एवं पशु मेला के अंतर्गत विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता उपसमिति की बैठक उपखंड अधिकारी संदेश नायक की अध्यक्षता में हुई। इसमें खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित कराने का निर्णय लिया गया। उपसमिति सचिव डॉ. अरविंद सिंह चौधरी ने बताया कि 29 सितंबर को सुबह 7.30 बजे सेवर बाइपास तिराहे से लोहागढ़ स्टेडियम तक पुरुष मैराथन, 29 से 30 सितंबर तक सुबह 11 बजे पशु प्रतियोगिता, 1 अक्टूबर को सुबह 9 बजे लोहागढ़ स्टेडियम में वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता, 2 अक्टूबर को बाक्सिंग प्रतियोगिता, 5 को हॉर्स शो प्रस्तावित एवं रस्साकसी प्रतियोगिता 6 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे आयोजित करने का निर्णय लिया गया।