गौ तस्करों ने की पुलिस पर फायरिंग
भरतपुर. रौनीजागांव के निकट बुधवार रात गौ तस्करों पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गौ तस्करों ने पुलिस पर फायर किए, जवाब में पुलिस ने भी 17 फायर किए। घिरा देख गौ तस्कर गोवंश से भरी पिकअप छोड़कर अंधेरे में जंगल में भाग गए। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर 3 गाय 4 बछड़ों को मुक्त कराया है। थाना प्रभारी अरुण चौधरी ने बताया कि रौनीजा गांव के पास गौ तस्कर पिकअप को छोड़कर अंधेरे में जंगल में भागने में सफल रहे। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर तलाशी ली, जिसमें तीन गाय, चार बछड़े दो कारतूस खाली मिले।