- Hindi News
- कलेक्टर की बाट में डेढ़ घंटे धूप में बिलबिलाते रहे बच्चे
कलेक्टर की बाट में डेढ़ घंटे धूप में बिलबिलाते रहे बच्चे
डेढ़घंटे तक 500 से भी ज्यादा बच्चे कड़ी धूप के बीच बैठकर कलेक्टर का इंतजार करते रहे। इस दौरान कोई कपड़ा तो कोई तख्ती को सिर पर रखकर धूप से बचाव करता रहा, लेकिन किसी ने भी इन बच्चों की परेशानी को नहीं समझा। दरअसल, जिला प्रशासन की ओर से संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत गुरुवार को जागरुकता रैली का आयोजन किया गया था।
रैली में केंद्रीय स्कूल, मल्टीपरपज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महाराजा बदनसिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय के बच्चे शामिल हुए। रैली के समापन पर कलेक्टर को संबोधित करना था, इसलिए सुबह करीब आठ बजे ही बच्चों को आरबीएम अस्पताल में बुला लिया गया। इसके लिए सुबह करीब साढ़े सात बजे तीन स्कूलों के बच्चे अपने अपने स्कूलों से रैली के रूप में निकले। शेषपेज 13 पर...
कलेक्टरकी बाट...
रैलीकरीब आठ बजे आरबीएम अस्पताल पहुंची, जहां कलेक्टर के इंतजार में बच्चों को अस्पताल परिसर में बैठा दिया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था से जुड़े लोग अधिकारी बार बार फोन के माध्यम से कलेक्टर के बारे में जानकारी करते रहे, लेकिन कलेक्टर गिरिराजसिंह कुशवाह डेढ़ घंटे बाद सुबह साढ़े नौ बजे पहुंचे।
भरतपुर. धूप में इस तरह मायूस होकर बैठे रहे विद्यार्थी।