पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क, बिजली पानी की अव्यवस्था पर जताया रोष

सड़क, बिजली पानी की अव्यवस्था पर जताया रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. लायंसक्लब पैराडाइज की बैठक क्लब अध्यक्ष दिनेश चंद दूंदूपुरा की अध्यक्षता में हुई। इसमें शहर के समस्त वार्डों की अव्यवस्थित सड़क एवं बिजली-पानी की खराब हालात पर चर्चा कर रोष जताया। बैठक में समस्या को लेकर जिला प्रशासन एवं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को समस्या युक्त फोटो भेजने का निर्णय लिया गया एवं समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा संबंधी बोर्ड लगाने का निर्णय लिया गया। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राजे के नाम जिला कलेक्टर गिरिराज सिंह कुशवाहा को उक्त समस्याओं का ज्ञापन भी सौंपा। इस अवसर पर वीरेश जैन, राजेन्द्र गोयल, शांति स्वरुप सक्सैना, विनोद पाराशर, कृष्ण मुरारी, केके शर्मा, विष्णु शर्मा, राममोहन सैनी, सुरेशपाल, सतीश गोयल, मोहनलाल माहेश्वरी, जीतेन्द्र गुर्जर, लक्ष्मण, मोहनलाल चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।