- Hindi News
- एडीएम जैन आचार्य महाश्रमण पुरस्कार से सम्मानित
एडीएम जैन आचार्य महाश्रमण पुरस्कार से सम्मानित
एडीएम जैन आचार्य महाश्रमण पुरस्कार से सम्मानित
भरतपुर | अखिलभारतीय तेरापंथी युवक परिषद की ओर से आचार्य महाश्रमण राष्ट्रीय युवा व्यक्तित्व पुरस्कार बुधवार को दिल्ली में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओपी जैन को दिया गया। पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपए, शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। बाद में जैन ने उक्त पुरस्कार राशि एवं अपनी तरफ से 25 हजार रुपए मिलाकर सवा लाख रुपए गरीबों के कल्याणार्थ चलाए जाने वाले कार्यक्रम हेतु पुनः संस्था को भेंट कर दिए। उक्त पुरस्कार जैन की संघीय सेवाओं,सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता एवं पेशेवर जीवन में दक्षता के उच्चतम मानदंडों को छूने हेतु प्रदान की गई। प्रशासनिक क्षेत्र में जैन ने विकास अधिकारी रो हर एवं उपजिला कलक्टर पाली एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रतापगढ़ में तैनाती के दौरान आदिवासी नशामुक्ति अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई थी। पिछले दिनों आरबीएम में लगे शिविर में 155 यूनिट रक्तदान करवाया। आचार्य महा श्रवण युवा व्यक्तित्व पुरस्कार प्राप्त करने वाले जैन पांचवे व्यक्ति हैं।
भरतपुर. दिल्ली में आचार्य महाश्रमण पुरस्कार से सम्मानित होते एडीएम ओपी जैन।