पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उधमपुर में बाढ़ पीडि़तों को सहायता सामग्री बांटी

उधमपुर में बाढ़ पीडि़तों को सहायता सामग्री बांटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. माँमाधुरी बृज वारिस सेवा सदन ‘अपना घर’ द्वारा जम्मू-कश्मीर के जिला ऊधमपुर में बाढ़ पीडितों को सहायता सामग्री का वितरण किया। संस्था के संस्थापक डा. बीएम भारद्वाज, राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष वीरपाल सिंह एवं डॉ. सुलेमान खान के नेतृत्व में पहुंची टीम ने पीडि़तों की जरुरतों को जाना तथा राहत सामग्री का वितरण किया।

पुलिस महानिरीक्षक एम.सुलेमान चौधरी, डीआईजी ऊधमपुर गरीबदास, एवं उप महानिरीक्षक गौरव महाजन ने बाढ़ प्रभावितों को आटा, दाल, चावल, तेल, मसाले, वस्त्र एवं बर्तन आदि जरूरतें की चीजें उपलब्ध कराई। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि अपना घर संस्था भरतपुर के आस-पास ही पीडितों का ख्याल नहीं रखती है, बल्कि जाति, धर्म एवं क्षेत्र से उठकर सेवा करती है। संस्था के सेवा कार्यों को शब्दों में बांधना बेमानी है। अगर गोद ले लेती है तो इन लोगों के जीवन को पटरी पर लाने में मदद मिलेगी।