पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आवेदकों को पट्‌टा देने की मांग

आवेदकों को पट्‌टा देने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. श्रीप्रजापति उत्थान समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नाम जिला कलेक्टर गिरिराज सिंह कुशवाहा को ज्ञापन देकर प्रशासन शहरों के संग अभियान 2012-13 के तहत स्वीकार आवेदनों के आवेदकों को पट्टा दिए जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1999 से पूर्व काबिज भूखंड धारियों को पूर्ण मालिकाना हक देने के लिए प्रशासन शहरों के संग अभियान 2012-13 में चलाया था। लेकिन अब आवेदकों को पट्टा जारी नहीं किए जा रहे हैं। इससे लोग परेशान हैं। ज्ञापन में समिति अध्यक्ष लच्छो, अनीता, नरेश ठाकुर, शारदा देवी, रामरतन, लाल सिंह, मवासीराम , दुर्गा प्रसाद, कमल सिंह, लाखन सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।