पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पदोन्नति नहीं देने पर जताया रोष

पदोन्नति नहीं देने पर जताया रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. राजस्थानसहायक कर्मचारी संघ शाखा की बैठक नेहरू पार्क में आयोजित की गई। इसमें सहायक कर्मचारी एवं प्रयोगशाला सेवक से कनिष्ठ लिपिक पद पर पदोन्नति नहीं करने पर कर्मचारियों ने रोष जताया। सहायक कर्मचारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रथम से इस संबंध में वार्ता भी की। जिला शिक्षा अधिकारी ने सहायक कर्मचारी, प्रयोगशाला सेवक जमादार की पदोन्नति सूची 19 सितंबर को जारी करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जांगिड़, यादराम, रामदयाल, सोहनलाल, रामेश्वर चतुर्वेदी जघीना आदि मौजूद थे।