बच्चों ने कल्पना को दिया मॉडल का रूप
माध्यमिकशिक्षा विभाग की ओर से गुरुवार को दूसरे दिन महाराजा बदनसिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय में साइंस फेयर के तहत प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें 13 स्कूलों के बच्चे 17 मॉडल लेकर आए। इन बच्चों ने अपने मॉडलों का प्रदर्शन किया। मेले में सीनियर वर्ग में एसबीके गर्ल्स, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चिकसाना, राउमावि लहचोरा कला, बदनसिंह उमावि के बच्चों ने सामुदायिक स्वास्थ्य एवं पर्यावरण, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खोह, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोपीनाथ, महाराजा बदनसिंह उमावि, एसबीके गर्ल्स ने ऊर्जा संसाधन संरक्षण, राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय बहनेरा राउमावि चिकसाना के बच्चों ने सूचना एवं संचार विषय पर प्रदर्शनी लगाई।
इसी प्रकार जूनियर वर्ग में रामावि बझेरा ने सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी अपशिष्ट प्रबंधन के अलावा सामुदायिक स्वस्थ पर्यावण विषय पर प्रदर्शनी में मॉडल का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी का समापन 19 सितंबर को होगा। विज्ञान मेले के व्यवस्थापक सुरेंद्रसिंह ने बताया कि क्विज प्रतियोगिता में 19, वाद विवाद में 21, लोक नृत्य में दो बच्चे आए हैं। इनका फाइनल शुक्रवार को होगा। उल्लेखनीय है कि जिले में माध्यमिक उच्च माध्यमिक स्तर के करीब साढ़े पांच सौ विद्यालय संचालित हैं। लेकिन उनमें से केवल 13 स्कूलों के बच्चे ही शामिल होने आए हैं।
भरतपुर. बदनसिंह स्कूल में प्रदर्शनी में मॉडल के बारे में जानकारी लेती छात्राएं।