भाव प्रेम के अजब निराले....
भाव प्रेम के अजब निराले, कुछ ना कहकर सब कह डाले। प्यार से ही रिश्ते गहराते, बेगाने अपने बन जाते।। भरतपुर.राष्ट्रीय पक्षी उद्यान घना में इन दिनों पक्षियों पर कमोबेश ये लाइनें चरितार्थ हो रही हैं। प्रवासी देशी पक्षी एक डाल पर बैठते हैं। साथ चहचहाते हैं तो लगता है मानों दोनों स्वर से स्वर मिलाने की जुगत में हैं। सोमवार को सूर्य के अस्ताचल में एक पेड़ पर चहचहाते देशी-विदेशी पक्षियों के इस मनोरम दृश्य को कैमरे में कैद किया भास्कर छायाकार कैलाश नवरंग ने।