अंडरपास बनने से ट्रेनें लेट
मथुरा-भरतपुररेल लाइन पर धौरमुई जानन पट्टी के बीच पिगौरा के पास शुक्रवार को रेल लाइन के नीचे अंडरपास बनने के कारण 6.30 घंटे से अधिक समय रेल यातायात बंद रखा गया। इससे भरतपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
अप लाइन पर सुबह 11.25 बजे डाउन लाइन पर दोपहर 12 बजे ब्लॉक शुरू हुआ, जो शाम 6.30 बजे तक चला। ब्लॉक शुरू होने पर ट्रेनों को वहीं रोक दिया गया। ब्लॉक का समय शाम 4.45 बजे तक था, लेकिन शाम 6.30 बजे तक चला। इससे दोपहर 2.48 बजे आने वाली मथुरा- सवाईमाधोपुर पैसेंजर, दोपहर 3.48 बजे आने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस मथुरा जंक्शन पर खड़ी रही। स्वर्ण मंदिर एक्सप्रेस का समय सुबह 10.29 बजे था, लेकिन लेट हो जाने के कारण वह भी ब्लॉक के कारण और लेट हो गई।
सर्दी में यात्री हुए परेशान
शाम6.30 बजे काम समाप्त हो जाने के बाद ट्रेनों का संचालन सुचारू हो सका। ब्लॉक की वजह से सवाई माधोपुर पैसेंजर में हिंडौन, गंगापुर सिटी, सवाईमाधोपुर जनशताब्दी में कोटा जाने वाले यात्री गोल्डन टैंपल में अमृतसर तक यात्रा करने वाले यात्री परेशान रहे। ट्रेनों के नहीं आने से यात्री बार- बार पूछताछ केंद्रों पर जानकारी लेते दिखाई पड़े। ब्लॉक की वजह से 6.30 घंटे से अधिक यात्रियों को ठंड में परेशान होना पड़ा।
बसोंसे करनी पड़ी यात्रा
ट्रेनेंनहीं आने से जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ लग गई। यात्री जंक्शन पर ट्रेनों का इंतजार करते रहे। ट्रेनों के नहीं आने से यात्री परेशान रहे। जिन यात्रियों को जाने की जल्दी थी उनको बसों से यात्रा करनी पड़ी। जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ा।
ब्लॉक की वजह से साढ़े 6 घंटे से अधिक यातायात रहा बंद
परेशानी