कॉलेज में स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान
भरतपुर. एमएसजेकॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों का पहला एक दिवसीय शिविर रविवार को लगाया गया। इसमें स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर में श्रमदान किया। डॉ. जितेंद्रसिंह, डॉ. वीएल मीना, डॉ. दयाचंद के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने स्टूडेंट्स का उत्साह बढ़ाया। स्टूडेंट्स ने कॉलेज परिसर में लगे पौधों को पानी खाद दिया। बौद्धिक कार्यक्रम के तहत प्राचार्य डॉ. उमेशचंद्र शर्मा ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।