जसवंत प्रदर्शनी पशु मेला आज से
भरतपुर. श्रीजसवंत प्रदर्शनी एवं पशु मेला का उद्घाटन सोमवार सुबह 8.30 बजे मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर गिरिराज सिंह कुशवाहा जसवंत प्रदर्शनी स्थल पर करेंगे। इससे पूर्व सुबह 7 बजे मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन होगा। मैराथन दौड़ सेवर फोर्ट से मेला मैदान तक आयोजित की जाएगी। इसमें 18 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुष भाग ले सकेंगे। मैराथन दौड़ को उपखंडाधिकारी संदेश नायक हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
मेले में सोमवार शाम 7 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत भजन जिकड़ी प्रतियोगिता आयोजित होगी। गायक पार्टी तेज सिंह इसरोली, प्रहलाद पुरा मालोनी, इंद्रेश वाजाहेड़ा, हरीशंकर नानऊ, शिव सिंह श्यौरावली, वीरेंद्र कुमार सिनसिनी, गंगाराम घौसिंगा, सुनीता नगला सज्जा, मोतीराम लोहकरेरा, चंद्रभान नादौरा छिद्दी सांतरुक सहित कुल 11 पार्टियां भाग लेंगी। प्रतियोगिता गोलमोल बगीची के सामने मेला मैदान में आयोजित होगी। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भजन लाल शर्मा होंगे जबकि अध्यक्षता अतिरिक्त संभागीय आयुक्त गुमानमल बारठ करेंगे। इसी दिन दोपहर 2 बजे से पशु प्रतियोगिता होगी।