ट्रक की टक्कर से लिपिक की मौत
भरतपुर. भरतपुर-जयपुरराष्ट्रीय राजमार्ग पर लुधावई महुआ सिनपिनी के बीच शुक्रवार सुबह ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक विद्यालय के वरिष्ठ लिपिक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार गांव खरपरी मैनपुरी यूपी हाल खंडेलवाल धर्मशाला के पीछे निवासी 45 वर्षीय अवनीश चौहान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लखनपुर नदबई में वरिष्ठ लिपिक है। लुधावई महुआ सिनपिनी के बीच गलत साइड रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार अवनीश की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर से ट्रक भी पलट गया, जिससे उसमें भरी पत्थर की छोटी गिट्टियां बिखर गईं। इस दौरान कुछ देर के लिए हाईवे पर ट्रैफिक बाधित रहा। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।