एक ही बिल से होगा ईसीएस का भुगतान
भरतपुर। एकीकृतवित्तीय प्रबंधन प्रणाली के तहत अब ईसीएस एवं एनईएफटी के भुगतान के लिए अलग-अलग बिल बनाकर कोषालय में प्रेषित करने की बाध्यता को समाप्त कर दिया गया है। 15 दिसम्बर से ऑनलाइन बिल प्रक्रिया के तहत राजकीय भुगतान के लिए कोषालय, उप कोषालय में एक ही बिल बनाकर प्रेषित किए जा सकेंगे।