निशुल्क बैग प्रशिक्षण शुरू
भरतपुर. जिलाउद्योग केंद्र के सहयोग से लोहागढ़ संस्कृति एवं सामाजिक संस्थान द्वारा तीन माह का निशुल्क बैग निर्माण प्रशिक्षण शिविर गोल बाग रोड पर शुरू किया गया है। शिविर का उद्घाटन शुक्रवार को वार्ड संख्या 24 की पार्षद ममता दिवाकर ने किया। संस्था अध्यक्ष जय सिंह सिनसिनवार ने बताया शिविर में 31 महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी। जिन्हें मास्टर क्राफ्टमैन बीना देवी सिक्की कौर प्रशिक्षण देंगी।