पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कम्प्यूटर शिक्षा का महत्व बताया

कम्प्यूटर शिक्षा का महत्व बताया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. उद्योगविभाग की गृह उद्योग योजना के अंतर्गत एसके शिक्षण एवं सामाजिक विकास संस्थान चिचाना की ओर से अनाह गेट बजरिया स्थित आई क्यू कम्प्यूटर सेंटर पर 3 माह का निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला उद्योग अधिकारी गजराज सिंह वीरेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान युग में कम्प्यूटर विशेष महत्व है। बिना कम्प्यूटर के ज्ञान के कोई भी कार्य नहीं किया जा सकता है। इस अवसर पर चन्द्रभान, शैलेष भट्ट, अनुपमा भट्ट, मोहित भट्ट आदि मौजूद थे। संचालन संस्था अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने किया।