- Hindi News
- पीएनबी ने 42.20 प्रतिशत की उपलब्धि दर्ज की
पीएनबी ने 42.20 प्रतिशत की उपलब्धि दर्ज की
भरतपुर. पंजाबनेशनल बैंक की द्वितीय जिला स्तरीय समीक्षा बैठक जिला कलेक्टर रवि जैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई, इसमें बैंक द्वारा 42.20 प्रतिशत की उपलब्धि दर्ज की गई। बैंक ने वर्ष 2014-15 के लिए वार्षिक साख योजना का प्राथमिकता क्षेत्र का लक्ष्य 2740.75 लाख करोड़ रुपए रखा।
जिला कलेक्टर जैन ने गरीब विकलांगों को छोटे-छोटे ऋण बिना बिलंब जारी करने को कहा। जिला अग्रणी अधिकारी आरबीआई नाबार्ड जयपुर सुधाकर गोयल ने जमा अग्रिम अनुपात बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में सहायक महाप्रबंधक नाबार्ड अभय कुमार सिंह आदि मौजूद थे। आभार मुख्य प्रबंधक वीके शर्मा ने जताया।