पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकूलर रोड किनारे से स्थानांतरित होगा मंदिर

सरकूलर रोड किनारे से स्थानांतरित होगा मंदिर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर। चांदपोलगेट सरकूलर रोड किनारे बने योगमाया मंदिर को शिफ्ट किया जाएगा। इसे पीछे एक प्लाट पर विधिविधान से स्थापित किया जाएगा। इस संबंध में एसडीएम संदेश नायक ने मौका मुआयना कर स्थानीय लोगों से बातचीत की। एसडीएम ने बताया कि लोगों की सहमति से धार्मिक अनुष्ठान के बाद मंदिर स्थानांतरित किया जाएगा। डिमार्केशन का काम शनिवार को होगा। उल्लेखनीय है कि उक्त मंदिर सड़क निर्माण के बीच में रहा है। इस सड़क का निर्माण आरयूआईडीपी द्वारा कराया जा रहा है। सरकारी जमीन पर स्थित इस मंदिर परिसर में हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित है। आरयूआईडीपी के अधिकारियों के मुताबिक सड़क निर्माण के लिए इस मंदिर को हटाना आवश्यक है। इधर, योग माया मंदिर से जुडे़ प्रीतम सिंह, प्रेम कुमार, गुलराज कटारा आदि का कहना है कि यह मंदिर स्टेट टाइम का बना हुआ है। उस समय यहां कोई सड़क नहीं थी। सड़क को मंदिर के दाएं-बाएं होकर निकाला जाना चाहिए।

भरतपुर. चांद पोल गेट स्थित मंदिर।