सर्दी के तेवर तीखे
भरतपुर। जिले में इन दिनों तापमान में गिरावट का दौर जारी है। शुक्रवार को दिन के तापमान में 2. 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सुबह से बादल छाए रहने से धूप में तीखापन नहीं था। इस कारण लोगों ने अलाव जलाकर सर्दी से बचाव किया। शहर में लोग कई जगह अलाव जलाकर सर्दी से राहत पाने का प्रयास करते दिखे।