- Hindi News
- कांग्रेस का जनजागरण अभियान आज से प्रारंभ
कांग्रेस का जनजागरण अभियान आज से प्रारंभ
भरतपुर. भाजपासरकार के एक साल कार्यकाल की विफलताओं को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा जनजागरण अभियान 13 दिसंबर से चलाया जाएगा। इसके तहत शनिवार को दोपहर 12.30 बजे जिला कलेक्ट्रेट पर धरना दिया जाएगा।
जिलाध्यक्ष गिरीश चौधरी ने बताया कि भाजपा सरकार एक साल में पूरी तरह विफल रही है। सरकार की ना कामयाबियों को लेकर पार्टी द्वारा जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत शनिवार को धरना होगा। इसके बाद ब्लाक और ग्राम पंचायत स्तर पर धरना प्रदर्शन एवं सभाओं का आयोजन होगा। ताकि पंचायत चुनाव में लोग भाजपा सरकार की असलियत बता सकें। इसकी तैयारी के लिए शनिवार को मीटिंग का भी आयोजन किया गया है तथा ब्लाक अध्यक्षों को अपने स्तर कार्यक्रम तैयार करने को कहा गया है। इधर उपाध्यक्ष चुन्नी कप्तान ने बताया कि डीसीसी कार्यालय पर सुबह 11 बजे कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षदों तथा मनोनीत प्रदेश सचिवों का अभिनंदन किया जाएगा।