पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी चयनित

संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी चयनित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर। मंत्रालयिककर्मचारियों की संभाग स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन राजकीय माध्यमिक विद्यालय रेलवे स्कूल में शुक्रवार को डिप्टी फिजीकल मनोज कुमार शर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता फूल सिंह कुंतल ने की जबकि कर्मचारी नेता वीरेंद्र कुमार शुक्ला एवं मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष शिवानंद सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। इस मौके पर चयनित खिलाड़ी दिगंबर सिंह, संजय चाहर, हेमंत, सुरेंद्र सिंह, अनिल कुमार, योगेश ठाकुर, दिनेश शर्मा, लक्ष्मी देवी, रेखा रानी, चरनजीत सिंह, गजपत सिंह, प्रदीप शर्मा, प्रकाश शर्मा, राजेश मीणा को अतिथियों ने स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए। खेल प्रभारी डॉ. रमेश इंदौलिया ने बताया कि चयनित खिलाड़ी करौली जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हिंडौन में 17 से 18 दिसंबर तक आयोजित होने वाली संभाग स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस मौके पर राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त मुकेश चतुर्वेदी, घनश्याम यादव तथा हाल ही में सेवा निवृत होने वाले कर्मचारी विनोद गर्ग, राधेश्याम अरोड़ा, भगवान सिंह को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। महासंघ के मंत्री सुनील गोयल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। बाद में सभी ने हाल ही में मंत्रालयिक कर्मचारी अवनीश चौहान के सड़क दुर्घटना में निधन होने पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।