पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर से की शूटिंग रेंज निर्माण की मांग

कलेक्टर से की शूटिंग रेंज निर्माण की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर। जिलाखेलकूद प्रशिक्षण केंद्र के खेल अधिकारी सत्य प्रकाश लुहाच ने जिला क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर रवि जैन को पत्र लिखकर प्रशिक्षण केंद्र में शूटिंग रेंज का निर्माण कराने की मांग की है। जिला खेल अधिकारी ने कलेक्टर को लिखे पत्र में कहा है कि जिले के खिलाड़ियों को लंबे समय से शूटिंग रेंज का इंतजार है। शूटिंग रेंज नहीं होने के कारण जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। शूटिंग रेंज बनने से जिले में अच्छे परिणाम सकते हैं। पत्र में कहा गया है कि लोहागढ़ स्टेडियम के पुराने भवन में शूटिंग रेंज निर्माण के लिए एक हॉल उपलब्ध है, इसमें 8 टारगेट का शूटिंग रेंज बनाया जा सकता है।