डॉ. शोभा सिंह भुवनेश्वर रवाना
भरतपुर. हॉकीराजस्थान की उपाध्यक्ष डॉ. शोभा सिंह अंतर राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए शुक्रवार को भुवनेश्वर रवाना हो गईं। हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में उन्हें बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। उन्हें भुवनेश्वर रवाना करते समय भरतपुर ओलंपिक संघ के अध्यक्ष तेजवीर सिंह, श्याम सुंदर शर्मा, राजेंद्र सिंह, नरेंद्र सोनी, निरंजन सिंह आदि मौजूद थे।