शिविर में 21 यूनिट रक्तदान
भरतपुर. जेसीआईचैंबर इंटरनेशनल भरतपुर की ओर से जेसीआई सप्ताह के अंतर्गत रविवार को रक्तदान शिविर ग्रीन गार्डन मैरिज होम में किया गया। इस अवसर पर संस्था के 21 सदस्यों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीएमओ डॉ. देवी सिंह थे। इस अवसर पर डॉ. सिंह ने रक्तदान की महत्ता एवं फायदों के बारे में जानकारी दी। वरिष्ठ सदस्य राजकुमार गोयल एवं राकेश ने संस्था द्वारा किए जाने वाले समाज के कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर नितिन गोयल, रवि गुप्ता, नरेश सिंघल, दिलीप गोयल, अमित रामूका , भारत भूषण गोयल, भूपेश अग्रवाल, पंकज गोयल, मनीष गुप्ता, हेमंत अग्रवाल आदि सदस्यों ने रक्तदान किया। संचालन मोहन बंसल ने किया आभार संस्था अध्यक्ष राहुल बंसल एवं सजल बंसल ने जताया।
भरतपुर. शिविर में रक्तदान करते सदस्य